राज्यस्तरीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर की टीम ने जीता रजत पदक

Description of image

बीकानेर, 3 अक्टूबर। 70वीं राज्यस्तरीय 17/19 वर्ष छात्र हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, सीकर में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर की 17 वर्ष छात्र हैण्डबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

 

विद्यालय के खेल सहायक श्री प्रकाश सारस्वत ने बताया कि सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की 17 वर्ष छात्र टीम ने लीग एवं सुपर लीग मुकाबलों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम को 29-19 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

प्रशिक्षक श्री राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सायंकालीन सत्र में फाइनल मुकाबला सीकर एवं सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया।

 

टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह ने प्रशिक्षक राकेश कुमार, खेल सहायक प्रकाश सारस्वत तथा पूरी हैण्डबाल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

EWS नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर बीकानेर पहुंचेगी रविन्द्र सिंह भाटी की यात्रा, श्रीडूंगरगढ़ से होगा आगाज

बीकानेर 3 अक्टूबर 2026,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से जुड़े नियमों के सरलीकरण…