
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों एवं तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना नयाशहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल चार गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना नयाशहर थानाधिकारी श्री सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना नयाशहर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी—
1. जयशंकर पुत्र श्री दाऊलाल पंवार, जाति पंवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी रघुनाथसर कुआं, भैरूजी की चौकी के पास, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।
2. पवन पुरी पुत्र श्री रामदेव पुरी, निवासी उस्तों की बारी के बाहर, शिवजी के मंदिर के पास, जिला बीकानेर।
3. नटवर लाल पारीक पुत्र अर्जुनलाल, जाति पारीक, निवासी ब्लॉक डी, पांचवीं मंजिल, सुखसागर बिल्डिंग, कोठारी अस्पताल, बीकानेर, पुलिस थाना नयाशहर।
गिरफ्तार गिरफ्तारी वारंटी
1. श्रीमती आशा देवी पत्नी श्री राजेन्द्र जोशी, उम्र 40 वर्ष, जाति ब्राह्मण, निवासी बिन्नाणी चौक, बीकानेर, पुलिस थाना नयाशहर।
2. जयशंकर पुत्र श्री दाऊलाल पंवार, जाति पंवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी रघुनाथसर कुआं, भैरूजी की चौकी के पास, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।
पुलिस के अनुसार वारंटियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम
1. श्री सुरजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना नयाशहर
2. श्री अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक, थाना नयाशहर
3. श्री राजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक, थाना नयाशहर
4. श्री रामविलास, हेड कांस्टेबल 175, थाना नयाशहर
5. श्रीमती श्रवणी, हेड कांस्टेबल 154, थाना नयाशहर
6. श्री सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल 3097, थाना नयाशहर
7. श्री कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल 175, थाना नयाशहर
8. श्री अशोक कुमार, कांस्टेबल 1386, थाना नयाशहर
9. श्री राजाराम, कांस्टेबल 849, थाना नयाशहर
10. श्री सुरेश कुमार, कांस्टेबल 2240, थाना नयाशहर
नयाशहर पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत फरार एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।