ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की कार्रवाई, 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद

Description of image

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना बीछवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एरिया डोमिनेशन एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

 

निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त सदर श्रीमती अंकाक्षा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना बीछवाल थानाधिकारी श्री दिगपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

तीन संदिग्ध युवकों से 66 ग्राम एमडी बरामद

 

गठित टीम द्वारा आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र में गश्त के दौरान उप निरीक्षक श्री राजकुमार मय टीम ने तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो संदिग्धों के पास से कुल 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ।

 

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया तथा उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। मामले में अग्रिम अनुसंधान श्री लक्ष्मण सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना सदर द्वारा किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. रूपाराम पुत्र नारायणराम, जाति नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी 36 एच, टीपी, पुलिस थाना करणपुर, जिला गंगानगर।

 

2. रोहित पुत्र चन्नाभान, जाति धानक, उम्र 18 वर्ष 1 माह, निवासी बींझबायला, पुलिस थाना घड़साना, जिला गंगानगर।

 

3. सोनू पुत्र कालूराम, जाति ओड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी अयालकी, पुलिस थाना सदर, फतेहाबाद, जिला हिसार, हरियाणा।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त तथा संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

 

पुलिस टीम

 

1. श्री राजकुमार, उप निरीक्षक, पुलिस थाना बीछवाल

2. श्री सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल 4019, पुलिस थाना बीछवाल

3. श्री भोवालाराम, कांस्टेबल 1263, पुलिस थाना बीछवाल

4. श्री पवन कुमार, कांस्टेबल 2132, पुलिस थाना बीछवाल

5. श्री सुरेश कुमार, कांस्टेबल 2005, पुलिस थाना बीछवाल

 

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …