बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

Description of image

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बीकानेर, कोसली, चरखी दादरी, जाखोड़ खेड़ा, हडियाल, सिरसा, महेंद्रगढ़, मलकीसर, रंगमहल, आदि स्टेशनों पर कार्यालयों, कमरों, कॉरिडोर एवं सीढ़ियों की डीप क्लीनिंग की गई।

इस दौरान कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर फर्नीचर, गेट, खिड़कियों सहित विभिन्न सतहों की डस्टिंग एवं सफाई की गई। स्वच्छता कार्य को प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए सफाई के दौरान मशीनीकृत उपकरणों का भी उपयोग किया गया।

अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ रेलकर्मियों एवं यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायतीराज चुनावों को लेकर देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

बीकानेर, 05.10.2026,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा क…