स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई

Description of image

 

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बीकानेर मंडल में स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्रों की विशेष गहन सफाई की गई।

अभियान के तहत बीकानेर, महेंद्रगढ़, लालगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, सादुलपुर, भिवानी, आदि रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक क्षेत्रों एवं आसपास के स्थानों की सफाई कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रैक क्षेत्रों से कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रेलवे कर्मचारियों ने श्रमदान कर ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा रेल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

बीकानेर मंडल द्वारा स्वच्छ रेल परिसर एवं स्वच्छ रेल पथ के उद्देश्य से नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन अभियानों का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित …