सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

Description of image

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सोलर केबल बरामद की है। मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

 

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवीर लाल मीणा आरपीएस एवं वृताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह साईं आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रवि कुमार पुनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

थाना क्षेत्र के अनाडा सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी होने के संबंध में दर्ज प्रकरण में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा चोरी की गई सोलर केबल बरामद की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के संबंध में भी गहन अनुसंधान एवं पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. सुल्तान खान पुत्र दिनावर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी जानवानी, पुलिस थाना पूगल, बीकानेर।

2. रमेश पुत्र पुरखाराम नायक, उम्र 23 वर्ष, निवासी जानवानी, पुलिस थाना पूगल, जिला बीकानेर।

3. मोहम्मद हुसैन पुत्र जाकिर अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी 21 केजेडी, सियासर चौगान, खाजूवाला, पुलिस थाना खाजूवाला।

 

पुलिस टीम

 

– श्री कुलदीप सिंह, एचसी 262

– श्री सुनील, कांस्टेबल 1105

– श्री दिनावर, कांस्टेबल 475

– श्री रामनिवास, कांस्टेबल 1394

– श्री बलवीर, कांस्टेबल 926

– श्री अजीत सिंह, कांस्टेबल 455

 

विशेष योगदान: श्री खेताराम, कांस्टेबल 1281।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

18 वर्षों की सेवा यात्रा, 20 प्रकल्पों का विस्तार—विप्र फाउंडेशन गढ़ रहा संस्कार, शिक्षा और सनातन चेतना का नया अध्याय

बीकानेर। 6 अक्टूबर 2026 – विप्र फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि लाखों लोगों के व…