वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

Description of image

बीकानेर, 07 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत बुधवार को मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीछवाल में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय मुख्य वन संरक्षक, बीकानेर श्री सेडू राम यादव उपस्थित रहे।

 

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा वन्यजीवों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल आवास विकसित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

*मरुस्थलीय क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण पर जोर*

 

मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिमी राजस्थान के थार मरुस्थल क्षेत्र की विशिष्ट फ्लोरा एवं फौना का संरक्षण तथा इनके प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने में मरूधरा बायोलॉजिकल पार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मरुस्थलीय क्षेत्र की विशिष्ट जैव विविधता हमारी प्राकृतिक विरासत है, जिसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी एवं जागरूकता आवश्यक है।

 

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

 

*वृक्षारोपण से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास होंगे मजबूत*

 

संभागीय मुख्य वन संरक्षक, बीकानेर श्री सेडूराम यादव ने वन्यजीव संरक्षण एवं प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन, वन्य जीव एवं पर्यावरण एक-दूसरे से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ वनस्पति आवरण वन्यजीवों को भोजन, आश्रय एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट श्री अशोक प्रजापत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी*

 

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी आमजन के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रही।

 

प्रदर्शनी में वन्यजीवों, प्राकृतिक परिवेश एवं जैव विविधता से संबंधित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। छाया चित्रों के माध्यम से आमजन को वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

 

श्री मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्यजीव, वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण की भावना विकसित करना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वेंटिलेटर से मां की गोद तक… 980 ग्राम के नवजात ने 56 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, डॉ. जी.एस. तंवर की टीम ने बचाई हर सांस

बीकानेर, 7 अक्टूबर।जिंदगी ने जन्म के साथ ही चुनौती दे दी थी… वजन सिर्फ 980 ग्राम, गर्भकाल …