20 दिसंबर को एमजीएसयू में खेल और करियर का संगम, ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन’ में खिलाड़ियों को मिलेगा स्पोर्ट्स करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन

Description of image

बीकानेर। खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और खेल के क्षेत्र में करियर की नई राह दिखाने के उद्देश्य से दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 20 दिसंबर 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के मीराबाई सभागार में “मिशन प्ले टू प्रोफेशन– खेल से करियर तक” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम फिट इंडिया एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम में एक ही मंच के नीचे खिलाड़ियों एवं युवाओं को स्पोर्ट्स करियर काउंसलिंग , कैरियर गाइडेंस एवं टैलेंट डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। खेल को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

 

इस अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय में जल्द ही बी .पी .एड . एवं एम .पी .एड . जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण का वातावरण और आगे बढ़ने का उचित मार्ग मिल सके।

 

कुलपति ने “मिशन प्ले टू प्रोफेशन ” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए संस्थागत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को यह समझाना है कि खेल में भविष्य केवल खिलाड़ी बनने तक सीमित नहीं है। कोचिंग, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, रेफरी, स्पोर्ट्स मीडिया और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हैं।

 

फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने कहा कि “खेल से करियर तक” की सोच को युवाओं तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और करियर विकल्पों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

कार्यक्रम को लेकर आयोजित मुलाकात के दौरान डीएसएफ टीम से अभिषेक, रुद्राक्ष, साक्षी, हिताशा एवं यश मौजूद रहे।

 

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि यह पहल बीकानेर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए खेल को शिक्षा, कौशल और करियर से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

 

20 दिसंबर को मीराबाई सभागार में खेल, मार्गदर्शन और करियर—तीनों को एक मंच पर लाने की यह पहल खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया ‘रास रंग’ कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

  बीकानेर, 8 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की ओर से 14 अक्टूबर को …