यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का बिरूर जंक्शन स्टेशन पर अस्थाई ठहराव छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह सुविधा 15 अप्रैल 2027 तक जारी रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 16587/16588 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर का बिरूर जंक्शन स्टेशन पर ठहराव पहले 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित था। अब इसे 16 अक्टूबर 2026 से 15 अप्रैल 2027 तक विस्तारित किया गया है।
ठहराव अवधि बढ़ने से बिरूर जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यशवंतपुर,हुबली,जोधपुर एवं बीकानेर सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को आगामी छह माह तक इस रेलसेवा का लाभ मिलता रहेगा।
