बीकानेर, 17 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में पांच पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 310 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।
शनिवार को संवीक्षा के पश्चात बीठनोक पंचायत समिति में 19 नामांकन खारिज व 1 रद्द, बीकानेर पंचायत समिति में 44 नामांकन खारिज व 7 रद्द, बज्जू खालसा में 18 नामांकन पत्र खारिज व 3 रद्द हुए।
वहीं हदां में 13 नामांकन खारिज व 3 रद्द, कोलायत में 11 नामांकन पत्र खारिज व 1 रद्द हुए। संवीक्षा के पश्चात बज्जू खालसा में 59, बीठनोक में 48, बीकानेर में 93, हदां में 53 और कोलायत में 57 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए वैध पाए गए।
इससे पहले शुक्रवार तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन बज्जू खालसा में 76 अभ्यर्थियों ने 80, बीठनोक में 65 अभ्यर्थियों ने 68, बीकानेर में 122 अभ्यर्थियों ने 144, हदां में 64 अभ्यर्थियों ने 69 तथा कोलायत में 68 अभ्यर्थियों ने 69 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
