रबी सीजन में उर्वरक आपूर्ति व वितरण पार्दर्शिता के लिए कृषि आदान निरीक्षकों की टीम उतरी फील्ड में, 313 उर्वरक विक्रेताओं का किया सघन निरीक्षण

बीकानेर, 21 अक्टूबर। कृषि विभाग के आयुक्त श्री नरेश कुमार गोयल के निर्देशानुसार जिले के समस्त कृषि आदान निरीक्षकों द्वारा राज एग्री क्यूसी ऐप से उर्वरकों का ऑनलाइन निरीक्षण किया जाना है।

 

संयुक्त निदेशक कृषि श्री मदनलाल ने बताया कि रबी सीजन में उर्वरक आपूर्ति व वितरण पार्दर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कृषि आदान निरीक्षकों की विभिन्न टीम फील्ड में रही व 313 कृषि आदान विक्रेताओं के यहां उर्वरक के रिकार्ड का सघन निरीक्षण किया। शेष का निरीक्षण कार्य निर्देशानुसार किया जा रहा है।

 

वर्तमान में रबी सीजन में बुवाई प्रारंभिक अवस्था में है, जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में यूरिया 11 हजार 559 मै.टन, डीएपी 1899 मै.टन, एसएसपी 4355 मै.टन, एनपीके 1675 मै.टन व एमओपी 587 मै.टन उपलब्ध है। गुण नियंत्रण कार्यक्रम को ओर अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने, निरीक्षण प्रकिया को पारदर्शी बनाने एवं कृषि आदान विकेताओं की रियल टाईम मोनिटरिंग के लिए मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

 

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए कृषि आदान निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे है।

 

उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिससे किसानों को समय पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक मिल सके। उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टेगिंग रोकने के लिए विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि आदान विक्रेता स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार विक्रेता के विरूद्ध विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश की राह खुली, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

बीकानेर। वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपू…