बीकानेर, 17 जुलाई। भारतीय डाक विभाग, बीकानेर मंडल द्वारा शुक्रवार को रानी बाजार स्थित होटल उत्सव में ‘एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन मीट’ (निर्यात सुविधा बैठक) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निर्यातकों, व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं हस्तशिल्प से जुड़े उद्यमियों को भारतीय डाक विभाग की निर्यात सेवाओं से जोड़ते हुए वैश्विक बाजारों तक उनकी पहुंच को सरल एवं सुगम बनाना …
