बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि,मालभाड़े से प्राप्त आय में हुई अप्रत्याशित वृद्धि 

Description of image

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 142.49 करोड रुपए हैI

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 19.20 करोड रुपए की आय हुईI

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 142.83 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जून माह तक 120.36 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष जून माह तक 18.67% अधिक आय प्राप्त हुई l

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक 68.99 करोड रुपए की आय हुई है l

इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 373.51 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जून माह तक 364.10 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष जून माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 2.58% अधिक आय प्राप्त की है।

इस वर्ष 2025-26 में जून माह तक 121.12 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की हैI

बीकानेर रेल मंडल उत्तर-पश्चिम रेलवे में ट्रेन- संचालन के समयपालन में 95.2% के साथ दूसरे पर रहा है, जो कि रेल संचलान में श्रेष्ठ पूरे उत्तर-पश्चिम रेलवे में दूसरे स्थान पर हैl

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

वन्यजीव सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित — विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, सेवानिवृत्त वनकर्मियों एवं वन्यजीव प्रेमियों का सम्मान

बीकानेर, 08 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन अवसर पर राजुवास सभागार में समारोह आयोजित…