महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में दिखा उत्साह, अग्रवाल सभा संस्थान ने बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित की खेल प्रतियोगिताएं

Description of image

बीकानेर, 3 अक्टूबर। अग्रवाल समाज के प्रवर्तक एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में बीकानेर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल सभा गोगागेट द्वारा समारोह का आगाज रविवार को 7अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।प्रतियोगिताओं को और अधिक रोचक बनाने के लिए उम्र और वर्ग के अनुसार अलग-अलग समूह बनाये गए हैं, ताकि सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले।

समस्त अग्र बंधुओं को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर *दिनांक 7, 8 और 9 तारीख को तीन दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिताओं* का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता के वर्ग इस प्रकार हैं छोटे बच्चों के लिए,14 वर्ष से बड़े बच्चों के लिए – लड़कों के लिए अलग प्रतियोगिता – लड़कियों के लिए अलग प्रतियोगिता महिला शक्ति के लिए विशेष खेल

तीनों दिन अलग-अलग तरह के खेल रखे गए हैं, जिससे सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें।

प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में मंच पर सम्मानित किया जाएगा और आकर्षक पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

साथ ही भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार रखे गए हैं। अग्रवाल परिवार से निवेदन है कि अपने बच्चों को एवं महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में मनोरंजन पूर्ण ओर पारंपरिक खेलखुद प्रतियोगिता में भाग लेवे और इस आयोजन को सफल बनाए। खेल प्रतियोगिता का

आयोजन अग्रवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा ।जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण 10 अक्टूबर, शनिवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …