डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला करियर निर्माण और ग्रामीण लोकतंत्र का मार्गदर्शन

 

बीकानेर, 17 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग की ओर से बी.ए. एवं एम.ए. के विद्यार्थियों के लिए मेंटरिंग कार्यशाला आयोजित की गई। विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार खत्री के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को करियर निर्माण, ग्रामीण लोकतंत्र एवं सामाजिक परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित एवं प्रशासन मंडल की सदस्या प्रो. स्मिता जैन के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्य प्रो. पुरोहित ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाने, कौशल विकास करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

प्रथम सत्र में डॉ. महावीर सियाग ने ‘कक्षा से करियर तक’ विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान का व्यावहारिक जीवन में उपयोग करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी।

द्वितीय सत्र में डॉ. पूजा चौधरी ने ‘ग्रामीण लोकतंत्र एवं सोशल इंजीनियरिंग’ विषय पर विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीण लोकतंत्र, स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक संरचना की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समावेशी विकास और सामाजिक परिवर्तन के महत्व को भी रेखांकित किया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ करियर निर्माण और सामाजिक विषयों की बेहतर समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका खींची एवं श्रीमती सुमन कच्छावा ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों से उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रबी में चार हजार क्विंटल से अधिक बीज किसानों को करवाया उपलब्ध

  बीकानेर , 17 अक्टूबर।एसकेआरएयू द्वारा रबी फसलों का 4 हजार क्विंटल से ज्यादा बीज उत्…