देशनोक की चुनावी रणभूमि में भाजपा का दमदार आगाज, भाटी के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Description of image

देशनोक। 4 सितम्बर- देशनोक नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को पूरी गति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में श्री करणी मंडल भवन में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं देशनोक के सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता के साथ आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

 

समारोह में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, मंडल अध्यक्ष पवन पंचारिया, बादर सिंह चारण, गोपीकिशन महाराज, धर्मेंद्र भार्गव, गोविन्दराम नायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, चेनाराम सेवग, आनदमल रैगर, रामेश्वर लाल सुथार, शिव किशन नाई, धर्माराम हरिजन, भंवर भार्गव, कैलाशदान चारण, अनिल सारड़ा, प्रदीप दान, मेघदान, संतोष, सीतादान चारण, नारायण शर्मा, डालचंद सोनी, यासिन राठौड़, कमल नाहटा, हेमंत भूरा, भंवर लाल शर्मा एवं ईश्वर नाई सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मातृशक्ति, युवा शक्ति तथा देशनोक के सर्वसमाज के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

 

प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक नगरपालिका चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि देशनोक के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर है। भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी सेवा, विकास और जनविश्वास के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहा है।

 

विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, अनुशासन और एकजुटता के साथ प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक घर तक पहुंचें तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी अलग-अलग वार्डों से जरूर हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य एक है- देशनोक का विकास और भाजपा की विजय।

 

विधायक भाटी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने देशनोक के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया है। विधायक कोटे से भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं और अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर प्रगति पर हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट से चल रहे कार्यों को चुनाव के बाद और गति प्रदान की जाएगी तथा स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करवाकर देशनोक के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी।

 

भाटी ने कहा कि पिछले बोर्ड के कार्यकाल में विकास की जो कमियां और समस्याएं सामने आईं, उन्हें जनता भली-भांति जानती है। अब आवश्यकता ऐसी नगरपालिका की है जो राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दे। भाजपा इसी संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है।

 

विधायक भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से भाजपा देशनोक में विजय की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट श्री सुशील परिहार ने किया।

 

25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी मैदान में

 

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा द्वारा सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारे गए हैं। वार्ड संख्या 01 से नथमल सुराणा, 02 से मेघदान चारण, 03 से नथुराम कड़ेला, 04 से रुक्मणी देवी, 05 से बाबू नायक, 06 से अनिल सारड़ा (C.A.), 07 से मैना कंवर, 08 से ललिता देवी, 09 से रमेश चन्द्र उपाध्याय, 10 से काना राम धूरखवाल, 11 से शिव दयाल बारड़, 12 से सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), 13 से देवेन्द्र सिंह चारण, 14 से मुन्नी देवी, 15 से ममोल देवी, 16 से गोपाल राम मेघवाल, 17 से लीला देवी नाहटा, 18 से राधा देवी, 19 से रूप दान चारण, 20 से विनोद दान चारण, 21 से लीला देवी सोनार, 22 से सीता दान बारड़, 23 से श्याम सिंह चारण, 24 से चन्दा देवी तथा 25 से राम कंवरी भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं।

 

सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भी संपन्न हो चुका है, जहां से वार्डवार जनसंपर्क एवं चुनावी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

 

विभिन्न सामाजिक वर्गों से लगातार संवाद

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी देशनोक में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रमुख लोगों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान एवं समर्थन की अपील कर रहे हैं।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन की सक्रियता, प्रत्याशियों का जनसंपर्क और विधायक भाटी की लगातार सक्रियता से चुनावी अभियान को मजबूती मिली है। प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक चुनावी गतिविधियों को और तेज करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

 

विधायक भाटी ने कहा कि “हम सब मिलकर देशनोक के विकास का नया अध्याय लिखेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के आशीर्वाद से भाजपा को विजय की ओर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कमला कॉलोनी के गीता मंदिर में गूंजे कान्हा के जयकारे, सजीव झांकियों के बीच धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव …