“नशा नहीं, हुनर चुनो” के उद्देश्य से आयाेजित हाेगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता, बीकानेर मेगा ऑडिशंस 4 अक्टूबर काे

Description of image

बीकानेर। “नशा नहीं, हुनर चुनो” के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता बीकानेर मेगा ऑडिशंस 4 अक्टूबर काे संभाग मुख्यालय के गंगाशहर स्थित हाेटल मिलेनियम में हाेगा। यह जानकारी रविवार काे पत्रकाराें से बातचीत करते हुए जानी-मानी एंकर व टीम हेड दीपिका बाेथरा ने दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में विशेष रुचि रखने वाले राजीव लाेचन व्यास, नीलम मेम टीम काेरडिनेटर जावेद खान भी माैजूद थे। इस माैके पर पाेस्टर का अनावरण भी किया गया।

बाेथरा ने बताया कि बीकानेरी कलाकार टीम द्वारा आयोजित बीकानेरी कलाकार सीजन-2026 इस वर्ष “नशा नहीं, हुनर चुनो” थीम के साथ युवाओं को कला, प्रतिभा और सकारात्मक अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान, अवसर और नई दिशा दे सकें। इस अभियान में एसपी मृदल कच्छावा काे भी आमंत्रित किया गया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता में डांस, माॅडलिंग और एक्स फैक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर श्रेणियाें के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित प्रतिभागी आगे की प्रक्रिया के बाद ग्रेंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायतीराज चुनाव टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीव राव

बीकानेर, 27.09.2026,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज क…