श्राद्ध पक्ष के शुभारंभ पर तर्पण कार्यक्रम आयोजित, पूर्वजों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Description of image

बीकानेर। श्राद्ध पक्ष के शुभारंभ के अवसर पर 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले तर्पण कार्यक्रम का आयोजन राधा गार्डन स्थित कनू रंगा की बाड़ी में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में कनूमंडल के सदस्यों ने विधि-विधानपूर्वक अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए तर्पण किया।

 

तर्पण की विधि पंडित जय प्रकाश ओझा द्वारा संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर कनूमंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 

कनूमंडल के प्रवक्ता अशोक पुरोहित ने बताया कि हिंदू संस्कृति में श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वजों के निमित्त तर्पण करने की विशेष परंपरा है। उन्होंने कहा कि तर्पण के माध्यम से पूर्वजों का स्मरण करते हुए उन्हें जल अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पक्ष में प्रत्येक परिवार को अपनी परंपरा एवं श्रद्धा के अनुसार पूर्वजों के निमित्त तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम में कन्हैया लाल रंगा, कनू, अशोक पुरोहित, बृजु पुरोहित, के.के. छंगाणी, सागर सा, ललियाचूरा, श्रीकांत व्यास, भटू महाराज, जोशी जी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अंजलि अर्पित कर पूर्वजों का स्मरण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।

 

श्राद्ध पक्ष के दौरान आयोजित यह तर्पण कार्यक्रम पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करने वाला रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, समाजसेवा और कमजोर वर्गों के उत्थान के संकल्प को किया याद

बीकानेर। समाजसेवी पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को गोकुल धा…