रात में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, नापासर पुलिस ने वाहनों और पशुओं पर लगाए रिफ्लेक्टर

Description of image

बीकानेर, 15 सितंबर 2026।पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस थाना नापासर की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत आज 15 सितंबर 2026 को थानाधिकारी नापासर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशेनी हाईवे संख्या-11 स्थित गुसाईंसर फांटा पर विशेष अभियान चलाते हुए रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इसके साथ ही हाईवे पर विचरण करने वाले पशुओं पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशुओं की मौजूदगी दिखाई दे सके और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

 

पुलिस टीम ने वाहन चालकों एवं पशुपालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश की कि रात्रि के समय हाईवे पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें।

 

पुलिस ने बताया कि रिफ्लेक्टर पर वाहन की रोशनी पड़ने पर वे चमकने लगते हैं, जिससे वाहन चालक को सड़क पर मौजूद वाहन अथवा पशु की स्थिति का समय रहते पता चल जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

 

नापासर पुलिस की यह पहल मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

पुलिस थाना नापासर ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, रात के समय विशेष सावधानी बरतें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पूनरासर धाम में 17 से 19 सितंबर तक भादवा मेला,लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

बीकानेर। बीकानेर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध पूनरासर धाम में भादवा मेले क…