जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक 17 सितंबर को

Description of image

बीकानेर, 15 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

 

सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री अरुण सिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में 1 जून से 15 सितंबर तक की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को अपनी त्रैमासिक सूचनाएं 16 सितंबर तक दोपहर 2 बजे तक ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने और अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा है।

 

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, श्रम, महिला अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग सहित बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड लाइन एवं राजस्थान महिला कल्याण मंडल से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पूनरासर धाम में 17 से 19 सितंबर तक भादवा मेला,लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

बीकानेर। बीकानेर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध पूनरासर धाम में भादवा मेले क…