पंचायत राज आम चुनाव: पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 

बीकानेर, 28 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने बुधवार को द्वितीय चरण के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने बदरासर, नाल बड़ी, कावनी, जयमलसर, माधोगढ़ , बीठनोक, बज्जू, झझू, कोटड़ी और कोलायत स्थित मतदान केंद्रों की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मतदान दल के कार्मिकों को उन्हें दिए गए दायित्वों की पूर्ण गंभीरता से पालना करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं से भी व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में होने निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियों का समयबद्ध और गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझे और मतदाताओं के लिए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

इस दौरान उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना तथा लाइजनिंग ऑफिसर श्री राम किशोर मेहरा मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एसबीआई खोखराणा शाखा ने 10 परिवारों को पहुंचाई आर्थिक राहत, बीमा क्लेम राशि वितरित

बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीकानेर रीजन नॉर्थ की खोखराणा शाखा की ओर से सामाजिक…