निहालचंद की मांग पर श्रीगंगानगर-जयपुर नई ट्रेन को सैद्धांतिक सहमति, कैनाल लूप की मंडियों को मिलेगी जयपुर, खाटूश्यामजी और सालासर की कनेक्टिविटी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच प्रस्तावित नई रेल सेवा कैनाल लूप क्षेत्र की मंडियों के यात्रियों के लिए आवागमन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने से श्रीगंगानगर, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर और सूरतगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बीकानेर व चूरू होते हुए जयपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही खाटूश्यामजी और सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा।

 

जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित ट्रेन के संचालन को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। अब रेलवे बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। नोटिफिकेशन जारी होने और संचालन संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रेन के परिचालन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

सप्ताह में छह दिन चलाने का प्रस्ताव

 

रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित ट्रेन श्रीगंगानगर से रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित किए जाने की संभावना है। वहीं जयपुर से वापसी में सोमवार को छोड़कर शेष दिनों में इसके संचालन का प्रस्ताव बताया जा रहा है।

 

इस रेल सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

फिलहाल क्षेत्रवासियों की नजर रेलवे बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है। इसके जारी होने के बाद ट्रेन के समय, ठहराव और नियमित संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

MGSU के बड़े फैसले: भर्ती का रास्ता साफ, पीएचडी पर 50% फीस माफ और स्वर्ण पदक विजेताओं को मुफ्त प्रवेश; RGHS में भी कार्मिकों को राहत

  बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास, कार्मिक कल्याण और खेल …