कड़ी से कड़ी जोड़ने का संदेश लेकर मैदान में उतरे भाजपा नेता, विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क

बीकानेर, 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोलायत पंचायत समिति प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

 

भाजपा नेताओं ने वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी विनोद गौड़, वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी कैलाश पंचारिया तथा जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी गजानंद कांटिया के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

 

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़कर ही गांव का संपूर्ण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। सभाओं के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शरद पूर्णिमा पर बीकानेर में सजेगी भक्ति की महफिल, इनर व्हील क्लब कराएगा ‘भजन जामिंग विद महारास’

बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर में भक्ति, संगीत और महारास का अनूठा संगम देख…