भाजपा के युवा संवाद में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश, संजय भाटिया बोले—युवा हैं भारत की असली ताकत

बीकानेर, 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि जेन जी (Gen Z) भारत की ताकत और देश का भविष्य है। युवाओं की ऊर्जा, सोच और सामर्थ्य राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा टीमवर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजय भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन में उनकी भूमिका, राजनीतिक जीवन में सक्रिय भागीदारी, राष्ट्रसेवा और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर अपने विचार रखे।

 

जेन जी की ऊर्जा बनेगी राष्ट्र निर्माण की ताकत

 

संजय भाटिया ने जेन जी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी के पास नई सोच, तकनीकी समझ और अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश की प्रगति में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने अन्य देशों में जेन जी के नाम पर हुए आंदोलनों और अराजकता के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक और सकारात्मक होनी चाहिए।

 

आपातकाल के संघर्ष से प्रेरणा लें युवा कार्यकर्ता

 

राष्ट्रीय महामंत्री ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का स्मरण करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संघर्षों को समझने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सेवा ही कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान है। जिन परिवारों और कार्यकर्ताओं की पीढ़ियां लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रही हैं, उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

बंगाल का उदाहरण देकर समझाया संगठनात्मक शक्ति का महत्व

 

संजय भाटिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वहां 35 विधानसभा क्षेत्रों में कार्य किया। उन्होंने पिछले चुनाव में चार सीटों से इस बार 24 सीटों तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी तालमेल और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है।

 

सवाल-जवाब के जरिए युवाओं से सीधा संवाद

 

कार्यक्रम में संजय भाटिया ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ खुलकर संवाद किया। युवाओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने, सामूहिक भावना से काम करने और राष्ट्रसेवा को अपने कार्यों का केंद्र बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, संगठन प्रभारी देवेंद्र पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य एवं अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर सैनी, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, वेद व्यास, जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा एवं सोहन प्रजापत उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, कमल गहलोत, सोशल मीडिया सह संयोजक मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय सह मंत्री रघुवीर प्रजापत एवं राम कुमार व्यास, प्रवक्ता विनोद धवल एवं दुष्यंत तंवर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल एवं नरेंद्र सिंह आबड़सर सहित प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, रमजान अब्बासी, अनिल शुक्ला, अंकित तंवर, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र सिंह भाटी, मधुरिमा सिंह, शशिकांत गहलोत एवं आनंद सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शरद पूर्णिमा पर बीकानेर में सजेगी भक्ति की महफिल, इनर व्हील क्लब कराएगा ‘भजन जामिंग विद महारास’

बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर में भक्ति, संगीत और महारास का अनूठा संगम देख…