जनाना वार्ड में सेवा की सौगात, पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट ने भेंट की व्हीलचेयर

बीकानेर, 22 अक्टूबर। जरूरतमंदों की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सहयोग की भावना को साकार करते हुए पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट (PBST) की ओर से जिला अस्पताल के जनाना विभाग के वार्ड एवं डिलीवरी कक्ष के लिए व्हीलचेयर भेंट की गई। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाली महिलाओं को आवश्यकता के समय व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि मरीजों को वार्ड एवं अन्य स्थानों तक आने-जाने में सहूलियत मिल सके।

 

ट्रस्ट के नेशनल अध्यक्ष रामचन्द्र पोपली के नेतृत्व में राजस्थान अध्यक्ष विजय मुंगिया ने यह व्हीलचेयर अस्पताल प्रशासन को भेंट की। इस अवसर पर विजय मुंगिया ने कहा कि जनसेवा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक तभी पहुंच सकता है, जब समाज के लोग सहयोग की भावना के साथ आगे आएं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं के लिए जनसहयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन सकते हैं।

 

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. सुनील हर्ष ने पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग उपयोगी साबित होता है।

 

कार्यक्रम में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. मोनिका रंगा, डॉ. सुमन कंवर, डॉ. संजय खत्री, नर्सिंग अधीक्षक संगीता सिन्हा, सुरभि सक्सेना, नर्सिंग ऑफिसर कौशल्या अरोड़ा एवं मोनिका आचार्य तथा आलोक व्यास उपस्थित रहे।

 

वहीं पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट की ओर से किशोर मुंगिया, ज्योति, शुभंकर, कौशल्या, अंजू, सुषमा एवं तनुज मौजूद रहे। स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट की यह पहल सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के साथ अस्पताल में आने वाली महिलाओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शरद पूर्णिमा पर बीकानेर में सजेगी भक्ति की महफिल, इनर व्हील क्लब कराएगा ‘भजन जामिंग विद महारास’

बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर में भक्ति, संगीत और महारास का अनूठा संगम देख…