हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न कलेक्टर को सौंपे; दीपक पारीक की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव–2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले की 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक ने जिला कलेक्टर कुशल यादव को सुपुर्द किए।

 

जिले की नोहर, भादरा, पीलीबंगा, राजपुरा एवं पल्लू सहित संबंधित पंचायत समितियों तथा जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने चुनावी समन्वय और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी मधुसूदन भिंडा, विधायक प्रतिनिधि प्रभु दयाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, चुनाव संचालन समिति संयोजक आशीष पारीक, अमित जी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव में संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्य करने और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने की बात कही। चुनाव चिह्न सौंपे जाने के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में कल से राममय होगा माहौल, क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय रामचरितमानस महोत्सव का आगाज

बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में प्रभु श्रीराम की भक्ति और सनातन संस्कृति की छटा बिखेरने के ल…