सूडसर बालाजी मंदिर में 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मेला, रात 12 बजे लगेगा 11 क्विंटल खीर का भोग

 

बीकानेर। समीपवर्ती गांव टेऊ स्थित चमत्कारिक श्री सूडसर बालाजी मंदिर में 26 अक्टूबर, सोमवार को शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव आयोजित होगा। मेले में बीकानेर सहित दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं प्रवक्ता गणेश स्वामी ने बताया कि धार्मिक आयोजनों की शुरुआत 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मोतीलाल हुकमचंद मूंधड़ा परिवार, दुलचासर की ओर से आयोजित श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से होगी। 26 अक्टूबर को बालाजी महाराज का भव्य शृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं ट्रस्ट की ओर से सवामणी प्रसाद के रूप में दाल-बाटी-चूरमा का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे और रात्रि 12 बजे विशेष ज्योत होगी। शाम 7 बजे बाल के लाल मित्र मंडल के संयोजन में भव्य रात्रि जागरण आयोजित होगा, जिसमें मुन्ना सरकार एंड पार्टी द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

11 क्विंटल खीर का भोग रहेगा मुख्य आकर्षण

 

शरद पूर्णिमा मेले का प्रमुख आकर्षण रात्रि 12 बजे बालाजी महाराज को लगाया जाने वाला 11 क्विंटल खीर का भोग रहेगा। खीर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूरदराज के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे।

 

सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को दी सूचना

 

गणेश स्वामी ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए मंदिर ट्रस्ट ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है। रेलवे लाइन पार करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में रेलवे प्रशासन को भी सूचना दी गई है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में कल से राममय होगा माहौल, क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय रामचरितमानस महोत्सव का आगाज

बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में प्रभु श्रीराम की भक्ति और सनातन संस्कृति की छटा बिखेरने के ल…