बीकानेर, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह शेखावत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति के राज्य मंत्री राजेंद्र नायक, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, शहर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, देहात महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, शहर उपाध्यक्ष तरुण स्वामी, शिववाड़ी मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मंजूषा भास्कर, विनोद करोल, मनदीप सिंह सोढ़ी, रामकुमार व्यास, दिनेश भटनागर, अंकित तंवर एवं संतोष जी महाराज सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. शेखावत के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
