बीकानेर के सेवानिवृत्त आईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ का गोल्फ में शानदार जलवा, अहमदाबाद में जीती प्रतिष्ठित AVT ट्रॉफी; इस साल पांचवां खिताब किया अपने नाम

 

बीकानेर। अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और निरंतर शानदार प्रदर्शन से बीकानेर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे सेवानिवृत्त आईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने एक बार फिर गोल्फ के मैदान में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित प्रतिष्ठित AVT ट्रॉफी गोल्फ प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यह इस वर्ष उनकी पांचवीं बड़ी जीत है।

 

इस प्रतियोगिता में देशभर के 130 से अधिक शीर्ष सीनियर गोल्फरों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच राठौड़ ने अपने अनुभव, सटीक खेल और बेहतरीन रणनीति के दम पर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतकर बीकानेर को गौरवान्वित किया।

 

गौरतलब है कि पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ गोल्फ के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। वे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भी देश का मान बढ़ा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सिंगापुर सीनियर्स ओपन चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान हासिल किया था।

 

बीकानेर में बीएसएफ सेक्टर कमांडर के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए राठौड़ ने खेल और खेल सुविधाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से बीकानेर में बीएसएफ गोल्फ कोर्स के विकास को गति मिली। इसके साथ ही सांचू पोस्ट को आमजन के लिए खोलने की पहल में भी उनकी अहम भूमिका रही, जहां आम नागरिकों को भी गोल्फ खेलने का अवसर मिल रहा है।

 

पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत खेल प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि बीकानेर के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी लगातार सफलताएं युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा देती हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डॉग स्क्वॉड-स्कैनर से जांच और CCTV से 24 घंटे निगरानी

  बीकानेर, 05 नवंबर। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्त…