
बीकानेर। लोक देवता बाबा रामदेवजी के पावन समाधि स्थल रामदेवरा धाम के भादवा मास के प्रतिवर्ष लगने वाले मेले की भक्तिमय रौनक चहुं ओर बढ़ने लगी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जय बाबे री की गूंज के जयकारे के साथ पैदल तथा विभिन्न साधनों से रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि पर धोक वंदन लगाते हैं। इसी क्रम में यहां जयपुर रोड स्थित मित्र मंडल सेवा समिति हल्दीराम प्याऊ बीकानेर की ओर से सेवा समिति की टीम को प्रमुख सहयोगी तथा जाने माने समाजसेवी व्यक्तित्व, गुणजी फूड्स स्वीट्स एंड नमकीन के ऑनर सीताराम भांभू ने बाबा के जयकारे के साथ सागर स्थित भांभू टॉवर रवाना किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष जेठाराम मंगलाव, उपाध्यक्ष मोहनलाल बोरावड, महासचिव गोपाल सोनी बादनु, सचिव बाबूलाल सोनी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, संरक्षकद्वय धन्नेसिंह भाटी व रामेश्वर कनोल, कमल भांभू, बाबूलाल चाहर, हनुमान भांभू, रामनारायण गोदारा सहित अनेक सदस्यगण व पदाधिकारी आदि मौजूद थे। इस दौरान भांभू ने कहा कि ईश्वर तो एक ही है, मगर उसके रुप अनेक व महिमामय माया निराली है। उन्होंने बताया कि प्रचलित मान्यता है कि बाबा के भक्तों की किसी भी प्रकार से की गई सेवा अर्थात स्वयं बाबा की सेवा के तौर पर भक्ति ही मानी जाती है। सेवा के अखंड जज़्बे को लिए यह समिति बीकानेर से प्रस्थान कर फलोदी जिले के बाप तहसील के उप तहसील शेखासर गांव में 130 बाई 130 के तीन शेडनुमा पंडाल लगाती है। जहां शुक्रवार से पैदल श्रद्धालु भक्तों के विश्राम हेतु ठहरने, स्नान, शौच, चाय नाश्ते, शीतल जल व 24 घंटे भोजन प्रसाद भंडारे का संचालन किया जाता है। समिति का यह सेवा का 23वाँ वर्ष है। बाप से रामदेवरा मार्ग पर 8 दिनों के पड़ाव में करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु पैदल जातरु लाभान्वित होते हैं।