
बीकानेर। बीकानेर मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) के पद पर वीरेंद्र जोशी को पदस्थापित किया गया है। जोशी इससे पूर्व बीकानेर मंडल में ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पदोन्नति प्रदान किए जाने के बाद मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है।
वीरेंद्र जोशी सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के साथ अपने कार्य के प्रति सजग और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, वाणिज्यिक कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदोन्नति के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से मंडल के वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक गति एवं प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और विभागीय समझ का लाभ बीकानेर मंडल को मिलने की संभावना है।