जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने देसलसर ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Description of image

बीकानेर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने गुरुवार को पांचू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देसलसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संधारित विभिन्न रिकॉर्ड, चल रहे विकास कार्यों तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड संधारण एवं नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

 

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

 

ग्राम विकास अधिकारी मनोज सुथार ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने रिकॉर्ड के अपडेशन, योजनाओं की प्रगति तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे अन्य कार्यों से भी अवगत कराया।

 

श्रीमती पांडे ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों एवं कार्मिकों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए नियमित रूप से प्रयास किए जाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देने पर भी जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जनादेश की नीलामी नहीं, जनता के विश्वास का सम्मान जरूरी : प्रहलादसिंह मार्शल

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव के परिणाम 14 सितंबर को सामने आएंगे। ऐसे में संभावित त्रिशंकु स्थि…