
बीकानेर। महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, उद्यमिता, व्यवसाय, कला-संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स (WOTFA) बीकानेर चैप्टर-2026’ का आयोजन 20 सितंबर को होटल सागर, बीकानेर में किया जाएगा।
यह पहल ह्यूमन केयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा वर्ष 2015 से संचालित की जा रही है। बीकानेर में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्षों को पहचान दिलाने के साथ-साथ समाज की अन्य महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है।
वोटफा बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल ने बताया कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स की शुरुआत संस्थापक स्वीटी सोनी द्वारा महिलाओं को एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस मंच के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाई जाती है।
कार्यक्रम के लिए एक विशेष एवं प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूरी पैनल के सदस्यों एवं स्पॉन्सर्स की मौजूदगी में कार्यक्रम के ऑफिशियल पोस्टर का लॉन्च भी किया गया।
इस अवसर पर सिंथेसिस की डिप्टी डायरेक्टर पदमा बजाज ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभाशाली और संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित करने वाले ऐसे मंच नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
लुक्स ब्यूटी पार्लर एंड यूनिसेक्स सैलून की ओनर सुनीता जुनेजा ने कहा कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स महिलाओं की उपलब्धियों और उनके संघर्षों को सम्मान देने की सराहनीय पहल है। इस आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
वहीं टीएफ इवेंट्स के फाउंडर यश अग्रवाल ने कहा कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम को येलो टाइगर लॉन्गी मिर्च मसाला, सिंथेसिस तथा लुक्स ब्यूटी पार्लर एंड यूनिसेक्स सैलून का सहयोग प्राप्त है। यह आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल, टीएफ इवेंट्स के सहयोग तथा ‘सेव गर्ल चाइल्ड कॉज’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।