संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

 

बीकानेर, 30 अक्टूबर। संभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन तथा विशिष्ट उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेले का आयोजन जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा।

 

सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री संजय गर्ग ने बताया कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और चूरू जिले की जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार, क्रय विक्रय सहकारी समितियां, प्राथमिक भंडार, जिला डेयरी, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य सहकारी समितियों द्वारा अपने-अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय एक ही स्थान पर किया जाएगा।

 

जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन द्वारा सहकार मेला 2026 में सुलभ और सूचारू व्यवस्थाएं, पर्याप्त प्रचार-प्रसार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को मेले में सहभागिता और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

केंद्रीय सहकारी बैंक बीकानेर के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह ने बताया कि बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेला-2026 में आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभदायक स्कीम्स, आकर्षक उपहार एवं गिफ्ट हैंपर लकी ड्रा कूपन के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। 500 रुपए की खरीद करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहारों का वितरण लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से किया जाएगा।

 

प्रतिदिन सायंकाल में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इसके अलावा फूड कोर्ट में विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एमजीएसयू में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

  बीकानेर। आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयं…