
बीकानेर, 4 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेरूणा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जैसलमेर में दर्ज नकली नोट के प्रकरण में वांछित आरोपी महेन्द्रनाथ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बंवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्त श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी भंवरचंद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने पुनरासर स्थित महेन्द्रनाथ के निवास स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेन्द्रनाथ पुत्र चौखनाथ, जाति सिद्ध, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुनरासर, थाना सेरूणा, जिला बीकानेर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली जैसलमेर में दर्ज प्रकरण संख्या 178/2025 में नकली नोटों के मामले में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में संबंधित थाना कोतवाली जैसलमेर के थानाधिकारी को सूचना दे दी गई है।
पुलिस टीम
1. भंवरचंद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना सेरूणा
2. गोकुलचंद, सहायक उप निरीक्षक, थाना सेरूणा
3. श्यामलाल, कांस्टेबल 1242, थाना सेरूणा
विशेष भूमिका: कांस्टेबल मुकेश 387, थाना सेरूणा।
पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।