ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बज्जू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बंवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी कोलायत जतपाल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

 

थानाधिकारी बज्जू चन्द्रजीत सिंह नाटी, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए नौड़ू निवासी रामनिवास पुत्र शंकरलाल विश्नोई, उम्र 32 वर्ष के नौड़ू गांव स्थित घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।

 

अवैध मादक पदार्थ बरामद होने पर आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जगदीश सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना रणजीतपुरा, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

 

1. चन्द्रजीत सिंह नाटी, थानाधिकारी, पुलिस थाना बज्जू

 

 

2. झंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना बज्जू

 

 

3. रामकुमार, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू

 

 

4. हनुमान राम, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू

 

 

5. जगवेन्द्र, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू

 

 

6. मुकेश, महिला कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू

 

 

 

विशेष भूमिका: झंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना बज्जू, बीकानेर।

 

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई

 

पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बज्जू पुलिस की इस कार्रवाई में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी सहित युवक गिरफ्तार

बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकं…