
बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बंवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी कोलायत जतपाल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी बज्जू चन्द्रजीत सिंह नाटी, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3-4 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 4:29 बजे कस्बा बज्जू में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ बधुराम पुत्र नवरंगलाल जाट, उम्र 22 वर्ष, निवासी बज्जू तेजपुरा को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जगदीश सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना रणजीतपुरा, बीकानेर द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
1. चन्द्रजीत सिंह नाटी, थानाधिकारी, पुलिस थाना बज्जू
2. झंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना बज्जू
3. रामकुमार, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू
4. जगवेन्द्र, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू
5. किशनलाल, कांस्टेबल, पुलिस थाना बज्जू
विशेष भूमिका: कांस्टेबल रामकुमार, पुलिस थाना बज्जू, बीकानेर।
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बज्जू पुलिस की इस कार्रवाई को इसी अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।