राष्ट्रीय संत सरजूदासजी महाराज मथुरा में करेंगे श्रीमद्भागवत कथा, कोडमदेसर भैरुजी सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण पत्रिका अर्पित की

Description of image

बीकानेर। उपनगर सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज ने बताया कि परम पूज्य सियाराम महाराज की कृपा एवं रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के बहुलावन बाटी स्थित सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर श्रीरामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में हनुमानजी महाराज, रामदेव जी महाराज, नर्मदेश्वर महादेव जी, गुरु महाराज जी, लक्ष्मीनाथजी मंदिर, गणेशजी महाराज, कोडमदेसर भैरुजी, देशनोक करणी माता सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई। सरजूदास जी महाराज ने बताया कि 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन में देशभर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी, संत जगद्गुरु एवं धर्माचार्यों का आगमन होगा। उक्त सारे आयोजन 23 अक्टूबर से मथुरा में होंगे। गौरतलब है कि सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य थे तथा मथुरा बाटी बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व भी निभा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान…