मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 02 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 04751, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04752, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 09.00 बजे रवाना होकर 12.00 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।

 

2. गाडी संख्या 04753, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 13.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04754, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 17.00 बजे रवाना होकर 20.15 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देशनोक में 81.54% मतदान के बाद भाजपा की जीत को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी आश्वस्त, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का जताया आभार

देशनोक, 11 सितम्बर 2026। देशनोक नगरपालिका चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व…