सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड ‘सीरियस ज्वेल्स’ ने बीकानेर में रखा कदम, शांति टावर में खुला पहला शोरूम

बीकानेर। गुजरात के सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स ने बीकानेर में अपने नए शोरूम की शुरुआत की है। जूनागढ़ किले के पास स्थित शांति टावर में खुले इस शोरूम में ग्राहकों को प्राकृतिक हीरों और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी। शोरूम के शुभारंभ के साथ ही शहर के आभूषण प्रेमियों को प्रीमियम ज्वेलरी की खरीदारी का नया विकल्प मिला है।

 

शोरूम का उद्घाटन ऑनर ज्योति ने किया। इस अवसर पर समाजसेविका विमला देवी, नित्य पारीक, खुशबू पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

इस दौरान ज्योति ने बताया कि सीरियस ज्वेल्स अपने ग्राहकों को आकर्षक डिजाइनों के साथ प्रीमियम खरीदारी का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान में जयपुर में कंपनी के पहले से दो शोरूम संचालित हैं, जबकि बीकानेर में यह ब्रांड का पहला शोरूम है।

 

खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

 

शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव और एनिवर्सरी ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत ज्वेलरी की खरीदारी पर सोने और चांदी के सिक्के मुफ्त देने की पेशकश की गई है। इसके अलावा, नियम एवं शर्तों के अधीन आभूषणों की खरीद पर 50 से 100 प्रतिशत तक कैशबैक तथा मेकिंग चार्जेज में छूट जैसे आकर्षक विकल्प भी दिए जा रहे हैं।

 

सीरियस ज्वेल्स के नए शोरूम के खुलने से बीकानेर के ग्राहकों को प्राकृतिक हीरों और सोने के आभूषणों के नए डिजाइनों के साथ खरीदारी का विशेष अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल का रोमांच, चार टीमों के बीच खिताबी जंग तय राधे राधे रॉयल्स भिड़ेगी जय भेरूनाथ क्रिकेट क्लब से, NLJCF वॉरियर्स और हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स में होगा दूसरा मुकाबला

  बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग (RRPL…