सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के लिए 31 दिसम्बर तक वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य

 

बीकानेर, 26 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के पात्र पेंशनधारकों के लिए प्रतिवर्ष नवम्बर एवं दिसम्बर माह में वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

 

विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि सत्यापन कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा करना आवश्यक है, अन्यथा संबंधित पेंशनर पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 831 पेंशनर्स पंजीकृत हैं, जिनमें से एक लाख 85 हजार 40 वृद्धजन, 55,326 विधवा, 15,667 विशेष योग्यजन तथा 798 कृषक वृद्धजन पेंशनर्स शामिल हैं। अब तक इनमें से 62,902 (24.51 प्रतिशत) पेंशनर्स अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा चुके हैं, जबकि शेष एक लाख 93 हजार 749 पात्र पेंशनर्स का सत्यापन किया जाना शेष है।

 

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान शहरी क्षेत्र के पेंशनर्स को नवीनतम वार्ड नम्बर पेंशन पोर्टल पर अपडेट करवाना होगा। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के पेंशनर्स को जनआधार पोर्टल पर दर्ज फोटो, मोबाइल नम्बर, जन्म दिनांक एवं नाम को पेंशन पोर्टल पर अद्यतन करवाना होगा ताकि सभी विवरण जनआधार के अनुसार समान रहें।

 

उन्होंने बताया कि सत्यापन ई-मित्र कियोस्क या ई-मित्र प्लस केन्द्रों पर बायोमैट्रिक्स (फिंगरप्रिंट) के माध्यम से करवाया जा सकता है और मोबाइल एप्प से Security Pension और Aadhar FaceRD के जरिए फेस रिकॉग्निशन से सत्यापन कर सकते है। उन्होंने बताया कि यदि दोनों माध्यमों से सत्यापन नहीं हो पाता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी या विकास अधिकारी) के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दस्तावेजों की जांच के आधार पर भी भौतिक सत्यापन करवा सकते है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

  बीकानेर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संवि…