मतदान के अधिकार से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी तक, डूंगर कॉलेज में युवाओं को किया जागरूक

 

बीकानेर, 26 नवंबर। लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के अंतर्गत राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में एक दिवसीय ई.एल.सी. (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाकर उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ ही महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। युवाओं को जागरूक मतदाता बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

इस अवसर पर स्वीप सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया तथा ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ECINET के माध्यम से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है और एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में ईएलसी जिला प्रभारी श्री कर्णाराम पटेल, स्वीप सदस्य श्री पवन कुमार खत्री एवं श्री अमरदीप गोदारा ने भी विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

  बीकानेर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संवि…