संविधान दिवस पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को किया नमन, प्रतिमा स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

बीकानेर, 26.11.2026,भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर सर्किल स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए संविधान की उद्येशिका (प्रस्तावना) का सामुहिक वाचन कर संविधान रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

 

गंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। संविधान की रक्षा करना और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा और सामाजिक एकता का आधार है। बाबा साहेब के विचार आज भी देश को समानता, न्याय और भाईचारे के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

 

पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग होने का दिन है। संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी है। हमें लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक व्यवस्थाओं और नागरिक स्वतंत्रताओं का सम्मान करना चाहिए। संविधान की भावना को अपने व्यवहार और सार्वजनिक जीवन में उतारना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार दिए हैं। संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र की मजबूती संविधान की मर्यादा और उसके मूल्यों के सम्मान में निहित है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जिस समतामूलक भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन सामाजिक असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना और वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका संदेश था कि समाज का विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

 

महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां जाति, धर्म, भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो। उनका संघर्ष समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए था। आज आवश्यकता है कि हम सामाजिक समरसता, भाईचारे और समान अवसरों की भावना को मजबूत करें। जब हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान मिलेगा, तभी संविधान की मूल भावना साकार होगी।

 

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर मकसूद अहमद, जियाउर रहमान, हनुमान चौधरी, महेन्द्र कुमार देवड़ा, अम्बाराम इणखिया, शशिकला राठौड़, उमा सुथार, करणीसिंह राजपुरोहित, जाकिर हुसैन नागौरी, सुमित वल्लभ कोचर, कोडाराम भादू, धनसुख आचार्य, विजयसिंह शेखावत, पन्नालाल मेघवाल डॉ. प्रीति मेघवाल, बेनजीर बानो, शलीना खां, स्वरूपचन्द गहलोत, शर्मिला पंचारिया, राहुल जादुसंगत, जयदीप सिंह जावा, अमरीकसिंह, मनोज चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर भीखराम मेघवाल, बलराम नायक, प्रेम जोशी, माणक वाल्मीकि, मनोज जैटिया, दिनेश मीणा, प्रेम कुमार दैया, पंकज स्वामी, विनय कुमार आचार्य, अकरम अली, मोहनलाल, राजकुमार हटीला, रामसिंह मेघवाल, भवानीशंकर गहलोत, समिर खान, नवीन जांगीड़, भगवान सिंह, नवरतन व्यास, सोनू मेघवाल, बृजरतन पंचारिया, अशोक कूकणा, महावीर नाई, गिरधारी लाल, महेशदास, एजाज पठान, अभिषेक सिंह शेखावत, महबूब रंगरेज, सुधीर मेघवाल, आरिष चौहान, मोहनलाल, राजपाल नेहरा, महेन्द्र देवड़ा, पुनमचन्द नायक, हरिशंकर नायक, बीरजाराम भील सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

  बीकानेर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संवि…