पंचायती राज आम चुनाव 2026 : प्रधान पदों की निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार को

 

बीकानेर, 26 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले की 15 पंचायत समितियों में प्रधान पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 27 नवंबर (शुक्रवार) को संबंधित पंचायत समितियों में संपन्न होगी ।

 

प्रधान के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठकें प्रारंभ होंगी । सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

 

आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में 15 पंचायत समितियों के चुनाव चार चरणों में संपन्न हुए थे। उप प्रधान के लिए मतदान 28 नवंबर (शनिवार) को संबंधित पंचायत समितियों में होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

  बीकानेर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संवि…