नेहरू जयंती (बाल दिवस) पर कांग्रेसजनों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

बीकानेर, 14.11.2026 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार प्रातः 11 बजे गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच जैसे मूल्यों को मजबूत आधार प्रदान किया। नेहरू की दूरदर्शी सोच, सत्य, एकता और शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखने वाले महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ना हम सभी का दायित्व है। मेघवाल ने बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराकर ही एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वि.स. प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू का नेतृत्व ऐतिहासिक रहा। उनके नेतृत्व में भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की। उनकी विदेश नीति, विकास की दूरदृष्टि तथा देश की संस्थाओं को सशक्त बनाने के प्रयास आज भी भारतीय लोकतंत्र और नीति निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेते हुए बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज में शिक्षा, आपसी सद्भाव, समानता और प्रगतिशील विचारों को बढ़ावा देना है।

 

पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लें।

 

खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आम्बाराम ईणखिया ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त बच्चों को टॉफियां वितरित कर कहा कि आइए इन बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और समान अवसर देकर हम सब एक सशक्त भारत का निर्माण करने में अपना योगदान दें।

 

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जियाउर रहमान, अर्जुराम कूकणा, भीखाराम मेघवाल, जाकिर नागौरी, नितिन वत्सस, लक्ष्मण व्यास, आशा देवी स्वामी, शर्मिला पंचारिया, सुमित वल्लभ कोचर, तोलाराम सियाग, बेनजीर बानो, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, प्रेमरतन जोशी उर्फ पट्टू, आदि ने सम्बोधित किया।

 

मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर चम्पालाल बारूपाल, बाबूलाल सुथार, याकूब अली कल्लर, विनयकुमार आचार्य, मोहम्मद फारूक, दिनेश मीणा, आमीर खान, रवि जनागल, अभिषेक मेघवाल, पार्षद पवन कुमार, नरेन्द्र देवड़ा, भगवान सिंह, मूलचन्द गहलोत, योगेश गहलोत, बृजरतन पंचारिया, नरेश नायक, गुरू बालक, ओम जनागल, सोहनलाल उर्फ सोनू, चानन शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

17.95 करोड़ के विकास से बदली रतनगढ़ स्टेशन की तस्वीर, DRM गौरव गोविल ने परखी यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं

  बीकानेर। रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर मंडल र…