डूंगर कॉलेज में रंगों से जीवंत हुई जनजातीय संस्कृति, विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरी गौरवशाली विरासत, विजेता सम्मानित

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित जनजातीय पखवाड़े के समापन अवसर पर जनजातीय समाज की जीवनशैली, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को कला के माध्यम से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से जनजातीय समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को कैनवास पर जीवंत रूप दिया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली इतिहास को जानना एवं समझना आवश्यक है। जनजातीय पखवाड़ा इस दिशा में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ उनका गहरा जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उसकी विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करना भी जरूरी है।

 

कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जनजातीय जीवन के विभिन्न पहलुओं को अपनी कलाकृतियों में उकेरने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अमरजीत सिंह ने निभाई।

 

प्रतियोगिता में कुमकुम प्रजापत एवं दीक्षा जाखड़ ने प्रथम, निखिल एवं मानसी प्रजापत ने द्वितीय तथा पालक एवं विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जयकुमार एवं काफिया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राचार्य को दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि बेसरवारिया ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले डॉ. सुरेंद्र पाल मेघ, डॉ. सीताराम, डॉ. चानन मल सहित समस्त संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विरासत को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

17.95 करोड़ के विकास से बदली रतनगढ़ स्टेशन की तस्वीर, DRM गौरव गोविल ने परखी यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं

  बीकानेर। रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर मंडल र…