155 विद्यार्थियों के सपनों को मिले नए पंख, भामाशाह ने भेंट किए स्कूल बैग और स्टेशनरी

बीकानेर। समाज के सहयोग से शिक्षा की राह आसान बनाने की प्रेरक पहल के तहत राजकीय गंगा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के 155 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। भामाशाह के इस सहयोग से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री मिली, वहीं विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

 

इस सराहनीय पहल को साकार करने में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता श्री अमरदीप गोदारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्री नरेश भाटिया के सहयोग एवं समन्वय से भामाशाह से संपर्क किया गया। बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाह ने उदारता दिखाते हुए सभी 155 विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध करवाई।

 

श्री गोदारा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सक्षम और संवेदनशील लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। समाज और विद्यालय मिलकर विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करें तो बच्चों का मनोबल बढ़ने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी तैयार होता है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उर्वशी शर्मा ने भामाशाह, श्री नरेश भाटिया एवं भामाशाह प्रेरक श्री अमरदीप गोदारा का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में किया गया यह सहयोग सराहनीय है। ऐसे प्रयास बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सहयोग को विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य के लिए अनुकरणीय पहल बताया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच स…