पंचायत राज आम चुनाव : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाही

Description of image

बीकानेर, 10 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पंच सरपंच निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 34 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने नोटिस जारी किए हैं। कार्मिकों को नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों में अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए शनिवार को उपस्थित होने के निर्देश के बावजूद अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में साइबर हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 10 अक्टूबर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह अक्टूबर-2026 के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्नि…