पैरा पिकलबॉल में बीकानेर के दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 4 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह

Description of image

बीकानेर। राजस्थान पैरा पिकलबॉल के प्रथम नेशनल ट्रायल में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नीमकाथाना में डॉ. आरव चौधरी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनिया चौधरी के निर्देशन में आयोजित ट्रायल में संस्था के 6 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतियोगिता में संस्था के चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर बेंगलुरु में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्था और बीकानेर का नाम गौरवान्वित हुआ।

 

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। संस्था लगातार दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य दिव्यांग युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संस्था की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित …