
रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर तथा बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार नवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए निम्न रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव निर्धारित किया गया है।
*_1. गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस_*
गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 12, 13 एवं 20 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 17 अक्टूबर 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।
*_2. गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस_*
गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 18 एवं 20 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।
*इस अस्थाई ठहराव से नवरात्रि मेले के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।*